वॉर्नर-मार्श समेत Delhi के खिलाड़ियों का सामान चोरी, लिस्ट आई सामने? 17 लाख के बल्ले भी गायब

·

वॉर्नर-मार्श समेत Delhi के खिलाड़ियों का सामान चोरी, लिस्ट आई सामने? 17 लाख के बल्ले भी गायब

Delhi Capitals : दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों की करीब 35 चीजें हो गई हैं, जिसमें 17 लाख की कीमत वाले बल्ले भी शामिल हैं, आईपीएल के 28वें मुकाबले में कोलकाता को चुनौती देने से पहले दिल्ली के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई।

कुछ प्लेयर्स के वो बल्ले भी गायब हुए, जिसे लेकर वो मैदान पर उतरते थे, ऐसे में पहली जीत के लिए संघर्ष कर रही डेविड वॉर्नर की टीम के लिए परेशानी खड़ी हो गई है।

दिल्ली (Delhi Capitals) लगातार 5 मैच हार चुकी है, पहली जीत के इरादे से वो गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी, मगर इससे पहले पूरी टीम हिल गई।

एएनआई की खबर के अनुसार दिल्ली टीम (Delhi Capitals) के खिलाड़ियों का काफी सामान चोरी हो गया है और खिलाड़ियों को लाखों का चूना लगा है।

Delhi Capitals के बल्ले, जूते सब चोरी

कप्तान डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, फिल सॉल्ट, यश ढुल सहित काफी खिलाड़ियों का सामान चोरी हुआ, जो सामान चोरी हुआ, उसमें लाखों की कीमत वाले बल्ले, थाई पैड, ग्लव्ज, शूज, मिनी पैड और सनग्लासेस है।

इतना ही नहीं चोरी हुए हर एक बल्ले की कीमत लाख रुपये के करीब है, दिल्ली (Delhi Capitals) इस मामले में पुलिस की मदद ले रही है, दिल्ली के खिलाड़ियों को चोरी के बारे में तब पता चला, जब एक दिन बाद सामान उनके पास पहुंचा, रिपोर्ट्स के अनुसार ढुल और मार्श के तो वो बल्ले चोरी हुए हैं, जिनसे वो खेलते थे।

Delhi की चोरी सामान की लिस्ट

बल्ले- 17 थाई पैड– 3 ग्लव्ज– 7 मैन पैड– 3 जूते– 3 सनग्लासेस– 2

Suhail