दिवाली पर नया फोन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो OPPO का Reno 14 Diwali Edition आपके लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। दरअसल, कंपनी ने इस फोन के बैक पैनल में ऐसी टेक्नोलॉजी दी है, जो आपकी बॉडी की गर्मी से इसका रंग बदल देती है। हाथ में लेते ही काला पैनल सुनहरे रंग में बदलने लगता है, जो देखने में किसी जादू जैसा लगता है। यही वजह है कि इसे भारत के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया दिवाली एडिशन कहा जा रहा है।
फोन का डिजाइन पूरी तरह भारतीय त्योहारों से प्रेरित है, जिसमें काले और सुनहरे रंग का खास कॉम्बिनेशन दिया गया है। बैक पैनल पर मंडला, मोर और दीयों की लौ जैसी आकृतियां उकेरी गई हैं, जो भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं। कंपनी के मुताबिक काला रंग अमावस्या के अंधेरे और बाधाओं का प्रतीक है, वहीं सुनहरा रंग हजारों जलते दीयों की रोशनी को दर्शाता है। इस तरह यह डिजाइन अंधकार पर प्रकाश की जीत की कहानी कहता है।
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी GlowShift टेक्नोलॉजी है, जो भारत में पहली बार किसी फोन में दी गई है। यह पैनल शरीर की गर्मी महसूस करते ही काले से सुनहरे रंग में बदल जाता है, और कंपनी का दावा है कि यह कलर-चेंजिंग इफेक्ट कम से कम 10,000 साइकल तक चलता है। यानी रोजाना इस्तेमाल में भी यह फीचर लंबे समय तक चलेगा। हालांकि अंदरूनी स्पेसिफिकेशन स्टैंडर्ड Reno 14 जैसे ही हैं, लेकिन यह डिजाइन इसे बाकी सभी फोनों से बिल्कुल अलग पहचान देता है।
Reno 14 Diwali Edition की कीमत और कहां से खरीदें
कीमत की बात करें तो Reno 14 Diwali Edition का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹39,999 में उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, फेस्टिव ऑफर के तहत इसे सिर्फ ₹36,999 में खरीदा जा सकता है। यह फोन मेनलाइन रिटेल स्टोर्स, OPPO ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट और अमेजन पर मिल रहा है। वहीं बॉक्स में 80W का फास्ट चार्जर, टाइप-C केबल, सिम इजेक्टर टूल और एक ब्लैक सिलिकॉन कवर भी दिया गया है।
OPPO इंडिया की पीआर हेड गोल्डी पटनायक के मुताबिक यह फोन सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं, बल्कि दिवाली की खुशी को दर्शाने वाला एक फेस्टिव कीपसेक है। उनका कहना है कि मंडला से लेकर मोर तक हर डिजाइन एलिमेंट भारतीय परंपरा से जुड़ा है। अगर आप इस दिवाली कुछ हटकर और यादगार गिफ्ट करना चाहते हैं, तो यह फोन एक दमदार विकल्प हो सकता है। OPPO के फ्लैगशिप Find X10 सीरीज के बारे में यहां पढ़ें, और Gadgets360 पर इस फोन की पूरी जानकारी देखें।






