VIDEO:सर जडेजा ने छक्के-चौकों की बारिश कर KKR के जबड़े से छिनी जीत, आखिरी गेंद पर हारा कोलकाता

·

VIDEO:सर जडेजा ने छक्के-चौकों की बारिश कर KKR के जबड़े से छिनी जीत, आखिरी गेंद पर हारा कोलकाता

आईपीएल के 38वें मैच में CSK ने रोमांचक मुकाबले में KKR को मात दी.

CSK के लिए आखिरी ओवरों में जडेजा ने ताबड़तोड़ चौके छक्के जड़ते हुए हार की तरफ अग्रसर हो रही CSK की टीम की जीत सुनिश्चित कर दी. एक समय टीम लगभग मैच हार चुकी थी. ऐसे में क्रीज पर आये जडेजा ने एक ही ओवर में 2 चौके और 2 छक्के जड़ते हुए पुरे मैच का पासा ही पलट दिया.

इससे पहले केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 171 रन बनाए और चेन्नई को जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य दिया. KKR द्वारा दिए गये टारगेट का पीछा करते हुए चेन्नई की शुरुआत शानदार रही.

ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डु प्लेसिस ने पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े. हालांकि आंद्रे रसेल ने इस पार्टनरशिप को तोड़ कोलकाता की टीम को पहली सफलता दिलाई. सलामी बल्लेबाज ऋतुराज 28 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट हुए.

अर्धशतक की ओर बढ़ रहे फाफ डु प्लेसिस (43) को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया टीम को बड़ी सफलता दिलाई. मध्यक्रम के बल्लेबाज अंबाती रायडू (10) को सुनील नरेन बोल्ड कर कोलकाता को तीसरी सफलता दिलाई.

इससे पहले KKR की तरफ से कुछ अच्छी पारियां देखने को मिली. हालांकि कप्तान मोर्गन पूरी तरफ से फ्लॉप रहे. कोलकाता ने अंतिम 3 ओवर के खेल में 44 रन बनाए. दिनेश कार्तिक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 11 गेंद पर 26 रन बनाए.

नितीश राणा ने भी 27 गेंदों पर 37 रनों की नाबाद पारी खेली. KKR की टीम ने 20 ओवर में 171/6 का स्कोर खड़ा किया. आखिरी ओवर में मैच में कई रुख देखने को मिले. नरेन ने आखिरी ओवर में सैम करण और जडेजा को पवेलियन की राह दिखाई.

आपको बता दें CSK को अंतिम ओवर में जीत के लिए महज 04 चाहिए थे लेकिन नरेन ने इस काम को भी मुश्किल बना दिया. आखिरी गेंद पर चाहर ने एक रन लेकर CSK की टीम को 2 विकेट से जीत दिला दी.

जडेजा ने 2 चौके और 2 छक्के जड़ते हुए महज 8 गेंद पर 22 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. मोईन अली ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 रन की पारी खेली.

thefocusworld