धोनी बनें टीम इंडिया के मेंटर, वर्ल्डकप के बाद कोहली देंगे कप्तानी से इस्तीफा, रोहित को मिलेगी जिम्मेदारी,

·

धोनी बनें टीम इंडिया के मेंटर, वर्ल्डकप के बाद कोहली देंगे कप्तानी से इस्तीफा, रोहित को मिलेगी जिम्मेदारी,

टी20 विश्कप के बाद टीम इंडिया में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक विराट कोहली सीमित ओवर के खेल से कप्तानी छोड़ने का मन बना चुके हैं. उनके स्थान पर रोहित शर्मा को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है.

इस बारे में विराट कोहली, रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट के बीच लम्बी बातचीत हुई है. विराट कोहली पूरी तरह से अपनी बल्लेबाजी कर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं. जिसके लिए वह वनडे औऱ टी20 प्रारूप में कप्तानी के भारत से मुक्ता होना चाहते हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार, विराट कोहली पिता बनने के बाद बल्लेबाजी पर फोकस करने के लिए यह कदम उठा सकते हैं. सूत्र ने कहा, ‘विराट इसकी खुद घोषणा करेंगे. उनका मानना है कि उन्हें अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करने और दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनने के लिए वापस जाने की जरूरत है.’

भारतीय टीम को पिछले 8 सालों से आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार है. टीम इंडिया ने 2011 में वनडे विश्वकप जीता था. इसके बाद आखिर बार 2013 में चैंम्पियन ट्रॉफी जीती थी. उस समय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे.

अगले महीने से होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए पूर्व कप्तान एमएस धोनी को अहम जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें टीम का मेंटॉर बनाया गया है. कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया 2017 चैंपियंस ट्रॉफी, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में उतरी. लेकिन एक भी खिताब नहीं जीत सकी. ऐसे में उन्हें मदद करने के लिए धोनी को टीम के साथ जोड़ा गया है.

thefocusworld