VIDEO:हसीब हमीद ने रचा इतिहास, तोड़ा कोहली-अजहर व कुक का रिकॉर्ड, टूट गया 18 साल का मिथक

·

VIDEO:हसीब हमीद ने रचा इतिहास, तोड़ा कोहली-अजहर व कुक का रिकॉर्ड, टूट गया 18 साल का मिथक

क्रिकेट के मैदान पर कभी भी कुछ भी घटित हो सकता है।

जो भारतीय टीम अभी कुछ ही दिन पहले लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के सामने आग उगल रही थी, वही टीम मैदान बदलते ही अचानक बेहद कमजोर नजर आने लगी। आलम ये रहा कि तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन पूरी भारतीय टीम 78 रन पर सिमट गई। पिछले 9 महीने में यह दूसरा मौका है जब टीम इंडिया पारी में 100 रन भी नहीं बना सकीहै।

मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को संभलने का कोई मौका नहीं दिया और एक के बाद विकेट चटकाते रहे। वहीं दिन का खेल खत्म होते-होते इंग्लिश ओपनर्स रोरी बर्न्स (Rory Burns) और हसीब हमीद (Haseeb Hameed) ने भी दिखा दिया कि वे भी फॉर्म में लौट आए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भारत को सस्ते में ढेर करने के बाद इंग्लिश ओपनर्स हसीब हमीद और रोरी बर्न्स की ने इंग्लैंड को ठोस शुरुआत दिलाई। साल 2016 के बाद पहली बार टेस्ट पारी का आगाज कर रहे हमीद ने इशांत शर्मा पर चौका लगाकर अपना से खाता खोला।

रोरी बर्न्स ने मोहम्मद शमी पर चौका जड़ा जबकि हमीद ने मोहम्मद सिराज पर चौके के साथ 21वें ओवर में इंग्लैंड के रनों का स्कोर 50 के पार पहुँचाया। हसीब हमीद ने बुमराह की गेंद पर पर चौके के साथ 110 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज बर्न्स ने भी बुमराह पर चौके के साथ 123 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।

बर्न्स और हमीद ने बदल दिया 18 साल पुराना इतिहास

ओपनर हसीब हमीद और रोरी बर्न्स ने शतकीय साझेदारी की जो इस सीरीज में इंग्लैंड की पहली शतकीय साझेदारी की। आपको बता दें दरअसल, घर में खेलते हुए 2003 के बाद ऐसा दूसरी बार हुआ है जब इंग्लैंड की किसी सलामी जोड़ी ने शतकीय साझेदारी निभाई इससे पहले एलेस्टर कुक और एंड्रयू स्ट्रॉस ने 2003 में इस कारनामे को अंजाम दिया था।

पहले दिन के खेल की समाप्ति पर रोरी बर्न्स 52 रन और हसीब हमीद 60 रन बनाकर पिच पर मौजूद थे। हसीब हमीद ने ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2021-23 में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में कोहली-अजहर को जबकि बर्न्स ने जडेजा और आबिद अली को पीछे छोड़ा|

thefocusworld