दिवाली के मौके पर शुक्रवार, 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई सूर्या की फिल्म ‘सीन’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। सूर्या सीन बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि फिल्म ने रिलीज़ के पहले ही दिन करोड़ों की कमाई कर ली है, हालांकि ये आंकड़े अभी शुरुआती अनुमान हैं और रात तक इनमें बदलाव हो सकता है। जितु माधवन के निर्देशन में बनी यह एक्शन कॉमेडी फिल्म में सूर्या एक अजीबोगरीब पुलिस अफसर की भूमिका में हैं, जबकि उनके साथ नसलन के. गफूर और नज़रिया नाज़िम भी अहम किरदारों में नज़र आ रहे हैं। दरअसल नज़रिया 12 साल बाद तमिल सिनेमा में वापसी कर रही हैं, वहीं नसलन की यह पहली तमिल फिल्म है।
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के लाइव आंकड़ों के मुताबिक ‘सीन’ ने रात 8 बजे तक भारत में 14.81 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन कर लिया था, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 17.48 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। फिल्म देशभर में 5,318 शोज़ में चल रही थी और इसकी ओक्यूपेंसी 50.4 फीसदी दर्ज की गई। तमिल वर्ज़न से 12.41 करोड़ रुपये और तेलुगु वर्ज़न से 2.40 करोड़ रुपये की कमाई हुई। हालांकि रामायण जैसी बड़ी फिल्म से टक्कर के बावजूद ‘सीन’ ने पहले दिन मजबूत पकड़ बनाई है।
सूर्या सीन बॉक्स ऑफिस: करुप्पु का रिकॉर्ड टूटा या नहीं?
एडवांस बुकिंग में ‘सीन’ ने पहले ही सूर्या के करियर का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से ही 11.04 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाए थे, जो सूर्या की किसी भी फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग डे प्री-सेल है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ‘कंगुवा’ के नाम था, जिसकी पहले दिन की एडवांस बुकिंग 10.16 करोड़ रुपये रही थी। वहीं फिल्म के लिए दिवाली वीकेंड की कुल एडवांस बुकिंग 26.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी, जिससे ट्रेड पंडितों को पहले से ही इसके मजबूत ओपनिंग का अंदाज़ा था।
अब सबकी नज़र इस बात पर है कि ‘सीन’ सूर्या की पिछली फिल्म ‘करुप्पु’ का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं। ‘करुप्पु’ ने पहले दिन 17.93 करोड़ रुपये ग्रॉस और 15.50 करोड़ रुपये नेट कमाए थे, जबकि ‘सीन’ का नेट कलेक्शन रात 8 बजे तक 14.81 करोड़ रुपये था, यानी वह इस आंकड़े से सिर्फ 0.69 करोड़ रुपये पीछे थी। इसके बाद रात के शोज़ की कमाई जुड़ने के बाद अंतिम आंकड़े और बढ़ सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ रामायण ने पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये नेट कमाए थे, जबकि नयनतारा की ‘मूकुथि अम्मन 2’ की पहले दिन की एडवांस बुकिंग सिर्फ 1.48 करोड़ रुपये रही थी। कुल मिलाकर, ‘सीन’ की शुरुआत सूर्या के फैंस के लिए राहत भरी है और अब वीकेंड के आंकड़े ही बताएंगे कि यह फिल्म कितनी बड़ी हिट साबित होती है।






