सिर्फ ₹10,999* में 7000mAh बैटरी वाला फोन! कार्बन की धमाकेदार वापसी, जानें पूरी डील

·

सिर्फ ₹10,999* में 7000mAh बैटरी वाला फोन! कार्बन की धमाकेदार वापसी, जानें पूरी डील
तस्वीर: कार्बन रिबेल सीरीज़ (साभार: कार्बन)

भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड कार्बन ने लंबे समय बाद बाजार में धमाकेदार वापसी की है। कंपनी ने सोमवार 2 नवंबर को अपनी नई रिबेल सीरीज़ लॉन्च की है, जिसमें कार्बन रिबेल और कार्बन रिबेल प्रो शामिल हैं। कार्बन रिबेल प्रो की कीमत और फीचर्स को देखकर बजट फोन खरीदने वालों के बीच जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है।

दोनों फोन सिर्फ 4G हैं और इनमें मीडियाटेक हीलियो G81 चिपसेट दिया गया है। हालांकि इस कीमत पर ज्यादातर कंपनियां अब 5G फोन दे रही हैं, लेकिन कार्बन ने बड़ी बैटरी और साफ-सुथरे एंड्रॉयड अनुभव पर दांव लगाया है। दोनों फोन में स्टॉक एंड्रॉयड 16 दिया गया है और कंपनी ने दो साल के OS अपडेट और दो साल के सिक्योरिटी पैच का वादा किया है। इसी महीने मोटोरोला ने भी अपना नया फ्लैगशिप फोन लॉन्च किया है।

कार्बन रिबेल प्रो: 120Hz डिस्प्ले और 64MP कैमरा

कार्बन रिबेल में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 650 निट्स ब्राइटनेस देती है। इसमें 50MP का AI रियर कैमरा और 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 18W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं रिबेल प्रो में 6.7 इंच की 120Hz डिस्प्ले, 64MP AI डुअल कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा है, जबकि इसकी बैटरी 6,000mAh की है और 20W चार्जिंग मिलती है।

दोनों फोन में IP64 रेटिंग, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, 3.5mm हेडफोन जैक और USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा बॉक्स में चार्जर भी मिलता है और स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी ने गूगल जेमिनी AI को भी इन फोन में शामिल किया है, जो इस कीमत पर एक बड़ा प्लस पॉइंट माना जा रहा है।

हालांकि सबसे बड़ा सवाल यही है कि 2026 में 4G फोन कौन खरीदेगा। दरअसल कार्बन ने साफ किया है कि रिबेल 5G वेरिएंट भी जल्द आएगा, लेकिन उसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आए हैं। वहीं अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जो दो-तीन दिन तक बिना चार्ज किए चले, तो रिबेल की 7,000mAh बैटरी आपके लिए बड़ी वजह बन सकती है।

अब बात कीमत की। दोनों फोन की MRP 14,999 रुपये रखी गई है, लेकिन लॉन्च प्राइस पर रिबेल 11,999 रुपये और रिबेल प्रो 12,499 रुपये में मिल रहा है। इसके बाद 1,000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ रिबेल की इफेक्टिव कीमत 10,999 रुपये और रिबेल प्रो की 11,499 रुपये हो जाती है। दोनों फोन की पहली सेल बुधवार 4 नवंबर को दोपहर 12 बजे से सिर्फ Amazon.in पर शुरू हो चुकी है।

thefocusworld