हर्षल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया रबाडा-ब्रावो का महारिकॉर्ड, 14 साल में पहली बार बना ये अद्भुत रिकॉर्ड

·

हर्षल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया रबाडा-ब्रावो का महारिकॉर्ड, 14 साल में पहली बार बना ये अद्भुत रिकॉर्ड

हर्षल ने रचा इतिहास, तोड़ा दिया रबाडा-ब्रावो का महारिकॉर्ड, 14 साल में पहली बार बना ये अद्भुत रिकॉर्ड.

आईपीएल के 14 साल के इतिहास में पहली बार एक ही समय पर दो मैच खेले गए. इसमें पहला मैच मुम्बई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया वहीं दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोंर के बीच खेला गया.

आरसीबी के आमंत्रण पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 165 रन बनाए. दिल्ली की तरफ से पृथ्वी शॉ ने 31 गेंदो पर 48 और शिखर धवन ने 35 गेंदो पर 43 रन बनाए. इसके अलावा आखिर में हेटमायर ने 29 रनों की आतिशी पारी खेली.

आरसीबी की तरफ से मोहम्मद सिराज ने दो विकेट लिए. वहीं हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल और क्रिस्टन को एक- एक विकेट मिला.
हर्षल पटेल ने बनाया खास रिकॉर्ड

आरसीबी के पेसर हर्षल पटेल ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. हर्षल के 14 मैंचो में 30 विकेट हो गए हैं. वह आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज 30 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं.

हर्षल पटेल ऐसे तीसरे गेंदबाज हैं जिन्होने आईपीएल में 30 या उससे अधिक विकेट लिए हैं. इसस पहले कैगिसो रबाडा ने 16 मैचों में 30 और साल 2013 में सीएसके के डेरेन ब्रावो ने 17 मैचों में 32 विकेट लिए थे.

हर्षल पटेल इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं. उन्हे अभी आगे कम से कम एक मैच और खेलना है. ऐसे उनकी नजर ब्रावो के खास रिकॉर्ड को तोड़ने पर होगी.

thefocusworld