टी20 विश्वकप के लिए भारत की संभावित टीम का ऐलान, मोहम्मद शमी और सिराज की छुट्टी, देखें टीम

·

टी20 विश्वकप के लिए भारत की संभावित टीम का ऐलान, मोहम्मद शमी और सिराज की छुट्टी, देखें टीम

अगले महीने होने वाले टी20 विश्वकप के लिए भारतीय टीम का चयन हो गया है.

चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति ने 15 सदस्य टीम का चयन कर लिया है. चयनित टीम की घोषणा से पहले कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री से इनपुट लिया जा चुका है. टीम के सदस्यों की घोषणा सोमवार शाम या मंगलवार को की जायेगी.

इससे पहले कई स्पोर्ट्स वेबसाइट ने संभावित भारतीय टीम की प्रीडिक्शन दी हैं. इसमें इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को जगह नहीं मिली है. स्पोर्ट्सकीडा ने अपने ट्वीटर हैंडल पर जो प्रीडिक्शन दी है उसमें सिराज और शमी का नाम नहीं है.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए संभावित टीम इंडिया में वेबसाइट ने केएल राहुल, रोहित शर्मा (उप कप्तान), विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, श्रेयष अय्यर, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, राहुल चहर, दीपक चहर, वरूण चक्रवर्ती और टी नटराजन को जगह दी है.

हांलकी अंतिम 15 में किसी जगह मिलेगी इस ऐलान भारत इंग्लैंड टेस्ट की समाप्ति के बाद ही हो पायेगा. आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच ओमान और यूएई में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में भारत अपना पहला मैच 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा.

thefocusworld