शाकिब-महमदुल्ला का धमाल, BAN ने दूसरे टी20 में भी न्यूजीलैंड को धूल चटाई, तोड़ा भारत का रिकॉर्ड

·

शाकिब-महमदुल्ला का धमाल, BAN ने दूसरे टी20 में भी न्यूजीलैंड को धूल चटाई, तोड़ा भारत का रिकॉर्ड

बाग्लांदेश बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मैच.

महमदुल्ला (37 रन) और शाकिब उल हसन (12 रन व दो विकेट) के शानदार प्रदर्शन के दम पर बांग्लादेश ने दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 रन से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है.

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 141 रन बनाए थे. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी.

ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. सलामी बल्लेबाज लिटन दास (33) और नईम (39) ने पहले विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी करते हुए टीम को सधी शुरूआत दी. हांलकी इसके बाद टीम ने कई विकेट जल्दी-जल्दी खो दिए. रहीम 0, शाकिब 12 रन, आफीफ 3 और नुरूल 13 रन बनाकर आउट हुए.

आखिर में कप्तान महमदुल्ला ने 32 गेंदो पर 37 रन की नाबाद पारी खेली. जिसके बूते बांग्लादेश ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 141 रन बनाए. न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र ने 3 विकेट लिए. इसके अलावा एजाज पटेल, बेननट और मैकोनी ने 1-1 विकेट लिया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम कप्तान टॉम लैथम (65) और विल यंग (22) की महत्वपूर्ण पारी के बावजूद जीत के करीब आकर मैच हार गई. न्यूजीलैंड को अंतिम ओवर में 20 और अंतिम गेंद पर जीत के लिए 5 रन की आवश्यकता थी.

बांग्लादेश की तरफ से मेहदी हसन ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 12 रन देकर विकेट लिए. वहीं शाकिब ने 29 रन देकर 2 सफलाएं अर्जित की. एक विकेट नोसुम अहमद ने हासिल किया.

बांग्लादेश ने इस साल 13 टी20 मैच खेले हैं जिसमें से उसे 8 में जीत मिली है. जिसमें उसने 4 मैच ऑस्ट्रेलिया और 2 न्यूजीलैंड को हराए हैं. बांग्लादेश ने इस साल सबसे ज्यादा टी20 जीतने के मामले में भारत (4), इंग्लैंड (7) को पछा़ड़ दिया.

thefocusworld